Edited By Updated: 23 Mar, 2017 12:12 PM
17 मार्च को भाजपा के जिला युवा मोर्चा के प्रधान सोम नाथ कालड़ा पर जानलेवा हमले के जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज मलोट सिटी थाने के बाहर धरना लगाया गया जिसमें भाजपा वर्करों के.............
मलोट (जुनेजा, विकास): 17 मार्च को भाजपा के जिला युवा मोर्चा के प्रधान सोम नाथ कालड़ा पर जानलेवा हमले के जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज मलोट सिटी थाने के बाहर धरना लगाया गया जिसमें भाजपा वर्करों के अतिरिक्त शहर की अन्य राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संस्थाओं के नेताओं ने भाग लिया। इस धरने से पहले झांब गैस्ट हाऊस में एक विशाल बैठक हुई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने इस हमले की घोर शब्दों में निंदा करते कहा कि पुलिस की नालायकी के कारण आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
बैठक उपरांत गुरुद्वारा रोड, मेन बाजार से रोष मार्च निकाला गया। हाथों में काले झंडे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग वाले बैनर पकड़े प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में भाजपा नेताओं और अन्य समर्थकों ने थाना सिटी के आगे धरना लगा दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश कुमार गोरा पठेला और भाजपा मंडल प्रधान हरीश ग्रोवर ने कहा कि गत दिनों भाजपा का शिष्टमंडल जिला पुलिस मुखी को जब इस मामले संबंधी मिला था तो उन्होंने 20 मार्च तक कथित आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था परन्तु आज दिए भरोसे का समय निकल जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन कथित आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सका है जिस कारण वर्करों में रोष है।
इस मौके पर संघर्ष के समर्थन के लिए जिला प्रधान गोरा पठेला, मंडल प्रधान हरीश ग्रोवर, सतीश असीजा, ओम प्रकाश मिड्डा, राकेश धींगड़ा, संदीप गिरधर मुक्तसर, लेख राज बठला, मार्कीट कमेटी के वाइस चेयरमैन डा. जगदीश शर्मा, मनोहर लाल नागपाल, नगर कौंसिल के उप प्रधान हैप्पी डावर, वेद प्रकाश चुचरा, राम सिंह भुल्लर, जगतार सिंह बराड़, प्रधान हरप्रीत सिंह हैप्पी, भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रधान संध्या जिन्दल, जिला उप प्रधान मीनू वाटस, अंग्रेज सिंह उड़ांग, लेखराज मदान, डा.राजपाल वलेचा, सुभाष गूम्बर, हंस राज ग्रोवर, सुशील ग्रोवर, अशोक बजाज कौंसलर, अरुण खुराना, सतीश मोंगा, प्रधान गुरजीत सिंह गिल, गुरसेवक सिंह सेखों, केशव सिडाना, मनजीत राजू, हरनेक बराड़, डा.सतीश बठला, सीता राम खटक समेत भाजपा नेताओं और अन्य समर्थकों का बड़ा इकट्ठे था। धरनाकारियों का रोष देख पहुंचे एस.पी. भागीरथ मीना के अतिरिक्त सदर के मुख्य अफसर प्रीतमिंकल सिंह, सिटी के एडीशनल एस.एच.ओ. संता सिंह द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने के उपरांत ही धरने को समाप्त किया गया।