भाजपा इस जिले से लड़ेगी 5 सीटों पर चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2021 03:48 PM

bjp will fight elections on 5 seats from this district

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कोऑर्डिनेटर सैल जतिन्दर कालड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों......

संगरूर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कोऑर्डिनेटर सैल जतिन्दर कालड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर की 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वर्कर और नेता लंबे समय से समाज सेवा कर रहे हैं और शिरोमणि अकाली दल गठजोड़ टूटने के बाद भाजपा नेता विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। जतिन्दर कालड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7 साल की प्राप्तियों और लोग हितैशी नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएगी और पंजाब की समस्याएं और मुद्दे केंद्र सरकार की ओर से हल करवाएगी।

यह भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनावों को लेकर दी यह जानकारी

उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या कोई भी पार्टी पंजाब की समस्याएं आर्थिक स्थिति को देख कर कोई हल नहीं करवा सकते, एक भाजपा ही है, जो केंद्र सरकार के सहयोग से पंजाब का हर तरह से विकास कर सकती है, जिस कारण पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके किसान मोर्चा पंजाब के राज्य जनरल सचिव मनिन्दर सिंह कप्याल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों और सभी पंजाबियों की समस्याओं और मांगों का हल कर सकती है। इसलिए सभी पंजाबियों को भाजपा के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए पंजाब में उनकी सरकार बनानी चाहिए। इस मौके मनिन्दर सिंह कप्याल राज्य जनरल सचिव किसान मोर्चा पंजाब, एडवोकेट ललित गर्ग राज्य कमेटी मैंबर, अविनाश राणा प्रैस सचिव किसान मोर्चा पंजाब शामिल हुए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!