Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 11:09 AM
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा जी.एस टी. के खिलाफ किए प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक अनिल जोशी ने हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपनी गलतियों को छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अनिल जोशी ने सिद्धू को फेल और...
अमृतसरः पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा जी.एस टी. के खिलाफ किए प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक अनिल जोशी ने हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपनी गलतियों को छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अनिल जोशी ने सिद्धू को फेल और फ्रॉड मंत्री भी कह दिया।
गौरतलब है कि गत दिवस सिद्धू ने शहर के सभी विधायकों सुनील दत्त, ओ.पी. सोनी, राजकुमार वेरका और इन्दरबीर सिंह समेत जी. एस. टी. खिलाफ धरने पर बैठे थे। इसके अलावा केंद्र की तरफ से पंजाब को एस.जी.एस.टी. की अदायगी न करने का भी जोरदार विरोध किया था। इस मौके पर लोगों ने भी जी.एस.टी. मुर्दाबाद के नारे लगाए। बता दें कि सिद्धू ने पहले ही 28% जीएसटी के फैसले को गलत बताया है।