Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Nov, 2021 03:26 PM
भाजपा नेता तरुण चुग ने पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र पर तंज कसा है। तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी के पैसो को बेरहमी से खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. के ................
चंडीगढ़: भाजपा नेता तरुण चुग ने पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र पर तंज कसा है। तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी के पैसो को बेरहमी से खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाना निंदनीय है तथा राजनीति से प्रेरित है। तरुण चुग ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे पंजाब के बच्चों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध कर सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों की मदद कर रही है। तरुण चुग ने कहा कि उन्होंने स्पीकर से इसकी इजाजत नहीं देने की अपील की।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए तरुण चुग ने कहा कि नवजोत सिद्धू सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू भाजपा में शामिल होने और आप में शामिल होने के लिए भी लड़ते रहे थे। तरुण चुग ने कहा कि उन्हें बिजली मंत्री बनाया गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here