Big Breaking: बठिंडा पहुंचे अरविंद केजरीवाल, किए बड़े ऐलान

Edited By Neetu Bala,Updated: 17 Dec, 2023 04:13 PM

big breaking arvind kejriwal reached bathinda made big announcements

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने आज बठिंडा में 'विकास क्रांति रैली' आयोजित की।

बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने आज बठिंडा में 'विकास क्रांति रैली' आयोजित की। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के लिए 1125 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा में नए बस स्टैंड और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी।

दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद सिंह केजरीवाल ने बठिंडा के निवासियों को इस पैकेज की बधाई दी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम बठिंडा में 1125 करोड़ रुपए का पैकेज लेकर आएं हैं। 75 साल के काल में कभी किसी सरकार ने इतना बड़ा पैकेज नहीं बठिंडा को नहीं दिया है। इसमें बठिंडा के सभी कोनों में विकास होगा। इस पैकेज से 7 बड़े स्कूलों का बनाए जाएंगे, जिनमें शिक्षा मुफ्त मिलेगी। 13 और मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाएंगें, जहां सभी टैस्ट फ्री होंगे, दवाए मुफ्त मिलेंगी। नए अस्पताल बनेंगे। उन्होंने कहा कि ओल्ड मुल्तानिया ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होती है वहां ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। नई सड़कें बनाई जाएंगी, सीवरेज का काम किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भटिंडा में लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए एक नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। 

अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पार्टी ने कई वर्षों तक पंजाब में राज किया, लेकिन कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार, बी.जे.पी. की सरकारों ने कोई काम नहीं किया, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले डेढ वर्षों में पंजाब में कई विकास कार्य करवाए हैं। सबसे बड़ा काम बिजली फ्री कर दी है। लोगों के जीरो बिल आ रहे हैं। पहली सरकारें भ्रष्टाचार कर रही थीं। उन्होंने बताया कि पंजाब के 20,000 स्कूलों में कोई न कोई काम चल रहा है। पंजाब के 3 करोड़ लोगों को हम अपने परिवार मानते हैं। टीचरों के ज्ञान ने वृद्धि करने के लिए उन्हें विदेश भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2-3 महीनों में पंजाब के सभी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त हो जाएंगी, सारे टैस्ट मुफ्त हो जाएंगे, सारा इलाज बिलकुल मुफ्त हो जाएगा। 

उन्होंने पंजाब सरकार की उप्लब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में 42 हजार लोगों को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। जो लायक हैं उन्हें नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल या काग्रेस की सरकार के समय टीचर टंकियों पर होते थे, लेकिन अब शिक्षित होने के लिए विदेश जा रहे हैं। आज तक किसी भी सरकार ने शहीदों के परिवार की कभी कोई सुध नहीं ली है, लेकिन सी.एम. मान शहीद के घर जाकर परिवार को सम्मान के तौर पर 1 करोड़ की राशि प्रदान करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती हैं। उन्होंने पंजाब की जनता को कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 सीटें हैं जनता ये सारी सीटें आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का सपना जरूर पूरा होगा। यह चुनावी रैली नहीं है। यह रैली बठिंडा के निवासियों को 1125 करोड़ रुपए की सौगात देने की खुशी मनाने के लिए की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!