Edited By Vatika,Updated: 14 Feb, 2023 12:56 PM

पी. डब्ल्यू.डी विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
चंडीगढ़/बालाचौर (ब्रह्मपुरी): 14 फरवरी की रात 12 बजे से राज्य के 3 मशहूर टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। इनमें दो टोल प्लाजा होशियारपुर जिले के और एक नवांशहर में है। पी.डब्ल्यू.डी विभाग ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं। नवांशहर के मजारी, होशियारपुर के नांगल शहीद और मानगढ़ में आते तीन टोल के तहत करीब 105 किलोमीटर सड़क आती है। इस सड़क पर हर 35 किलोमीटर के बाद कंपनी का एक टोल है। नवांशहर से दसूहा, पठानकोट और आगे जम्मू-कश्मीर जाने वालों को इन टोल पर शुल्क देना पड़ता था। पी.डब्ल्यू. डी विभाग के मुताबिक 15 फरवरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान इन टोल पर पहुंचकर लोगों को इसके बंद होने की जानकारी देंगे।
दरअसल रोहन राजदीप कंपनी के तीन टोल प्लाजा, जिनमें माजरी (नवांशहर), चब्बेवाल व मानगढ़ (होशियारपुर) के नाम शामिल हैं, आज रात 12 बजे से बंद करने के लिखित आदेश भेज दिए गए हैं, जिनकी प्रथम कापी विभाग के आदेशों की रोहन राजदीप कंपनी के मजारी टोल प्लाजे के मैनेजर सतवीर सिंह को दे दी गई। इन लिखित आदेशों में रात्रि 12 बजे से (14 फरवरी) टोल के सभी बेरिकेड व गेट हटा दिए जाएंगे ताकि कोई भी ट्रैफिक रुकावट न हो सके। इस संबंधी बातचीत करते हुए जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व जिला अध्यक्ष आप पार्टी नवांशहर सतनाम जलालपुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो लोगों के साथ वादे किए थे वह पूरे किए जा रहे हैं।