नवजोत सिद्धू ने देश विरोधी तत्वों से मिलाया हाथ: बीबी जागीर कौर

Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2019 11:42 AM

bibi jagir kaur

‘पंजाब में जीरा हलके के अकाली दल के वर्करों ने सबसे अधिक तशद्दद झेला है। आज का यह विशाल इकट्ठ समय के हाकिमों को यह सबक देता है कि अकाली दल के वर्कर किसी भी ज्यादती की परवाह करने वाले नहीं हैं।’ यह विचार महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर व...

जीरा(अकालियांवाला): ‘पंजाब में जीरा हलके के अकाली दल के वर्करों ने सबसे अधिक तशद्दद झेला है। आज का यह विशाल इकट्ठ समय के हाकिमों को यह सबक देता है कि अकाली दल के वर्कर किसी भी ज्यादती की परवाह करने वाले नहीं हैं।’ यह विचार महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर व पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके अध्यक्ष एस.सी. विंग पंजाब ने रखे।

PunjabKesari
आज पूर्व विधायक तथा कोर कमेटी मैंबर जत्थेदार हरी सिंह जीरा तथा जिलाध्यक्ष अवतार सिंह जीरा के नेतृत्व में रखी गई बैठक रैली का रूप ले गई। वर्करों को संबोधित करते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिद्धू ने देश विरोधी तत्वों से हाथ मिला लिया है, जबकि सुखपाल सिंह खैहरा भी सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिअद (ब.) ने मुझे खडूर साहिब हलका से चुनाव मैदान में उतारा है।

PunjabKesari

मुझे जीरा हलका के लोगों पर गर्व तथा विश्वास है कि वे मुझे इस हलके से भारी बहुमत से जिताएंगे। इस मौके पर अवतार सिंह जीरा ने कहा कि कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा खोखली शोहरत के लिए सड़कों के नींव-पत्थर रख रहा है, जबकि यह स्कीम केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक समर्थकों द्वारा लोगों की जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। रणिके ने कहा कि अकाली दल की सरकार ने जो स्कीमें पंजाबवासियों को दी थीं, उनको आज भी याद कर रहे हैं, लेकिन समय की हुकूमत ने ये स्कीमें बंद करके लोगों के साथ धोखा किया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!