Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2018 01:45 PM
आम आदमी पार्टी(आप) के बागी ग्रुप द्वारा रैलियां करने के बाद अब आप का दूसरा ग्रुप भी मैदान में उतर आया है। संगरूर से सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में मौड़ मंडी के गांव माइसरखानां में पंजाब जोड़ों रैली की गर्इ, जिसमें आप के विपक्ष के नेता हरपाल चीमा...
बठिंडा(मुनीश): आम आदमी पार्टी(आप) के बागी ग्रुप द्वारा रैलियां करने के बाद अब आप का दूसरा ग्रुप भी मैदान में उतर आया है। संगरूर से सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में मौड़ मंडी के गांव माइसरखानां में पंजाब जोड़ों रैली की गर्इ, जिसमें आप के विपक्ष के नेता हरपाल चीमा सहित कर्इ विधायक रैली में शामिल हुए।
इस दौरान भगवंत मान बरगाड़ी कांड को लेकर बादलों और कैप्टन पर बरसते हुए दिखार्इ दिए। मान ने कहा कि अगर कैप्टन बरगाड़ी कांड के आरोपियों पर कार्रवार्इ नहीं करते तो वह भी बराबर के आरोपी माने जाएंगे।
खैहरा पर बोलते हुए मान ने कहा कि उनके द्वारा खैहरा को मनाने के लिए 5 विधायक भी भेजे गए थे पर उन्होंने अब अपने दरवाजे खुद बंद कर रहे है। रैली में गांव के कुछ लोग आप के यूथ नेता सुखवीर सिंह माइसरखाना के खिलाफ नारेबाजी भी करते दिखार्इ दिए। लोगों ने यूथ नेता पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए उसे पार्टी से निकालने की भी मांग की।