Edited By Vatika,Updated: 02 Sep, 2020 05:02 PM
गांव धीना में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को उसके पड़ोसियों ने बुरी तरह से मार-पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जालंधर: गांव धीना में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को उसके पड़ोसियों ने बुरी तरह से मार-पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल में भर्ती नेहा सूट पत्नी नवीन सूट ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बुजुर्ग बलजीत सिंह घर से निकले और उनके साथ में गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो बुजुर्ग ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बालों से पकड़कर उसे सड़क पर घसीडऩा शुरू कर दिया। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हमलावर महिला को बीच सड़क बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच में जुटी हुई है।