Edited By Anjna,Updated: 07 May, 2018 09:54 AM
बरनाला में पंड़ोरी गांव के युवक की पुर्तगाल में मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक चरणजीत सिंह जौहन (30) पुत्र निर्मल सिंह अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए पुर्तगाल गया था। 25 जनवरी 2018 को चरणजीत की शादी...
बरनालाः बरनाला में पंड़ोरी गांव के युवक की पुर्तगाल में मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक चरणजीत सिंह जौहन (30) पुत्र निर्मल सिंह अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए पुर्तगाल गया था। 25 जनवरी 2018 को चरणजीत की शादी राजविंदर कौर निवासी मूंम जिला बरनाला से हुई थी। शादी के बाद चरणजीत नौ अप्रैल को वापिस पुर्तगाल चला गया। इसी दैरान वह कुछ जरूरी कागजात बनवाने के लिए अपना दोस्तों के पास रुक गया।
इस बीच उसकी अपना पत्नी तथा परिजनों से फोन पर बात हुई तथा उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था। 12 अप्रैल को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई औऱ उसको पुर्जगाल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया किंतु वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल चरणजीत के मौत के कारणों की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।