शादी में अंगूठी न मिलने पर गर्माया पति, पत्नी और ससुर के साथ की शर्मनाक हरकत

Edited By Kalash,Updated: 10 Jan, 2024 06:04 PM

attack on wife for not getting ring in marriage

थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव खोसा पांडो निवासी लखवीर सिंह द्वारा शादी में सोने की अंगूठी न मिलने पर अपनी पत्नी और ससुर पर हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है

मोगा : थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव खोसा पांडो निवासी लखवीर सिंह द्वारा शादी में सोने की अंगूठी न मिलने पर अपनी पत्नी और ससुर पर हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। उन्हें मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस द्वारा करनैल सिंह निवासी गांव बुघीपुरा की शिकायत पर उसके दामाद लखवीर सिंह और उसके पिता गुरदेव सिंह निवासी गांव खोसा पांडो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने बताया कि करनैल सिंह ने कहा कि उसका बेटी परमजीत कौर की शादी लखवीर सिंह से हुई है।         

गत 12 दिसम्बर 2023 उसकी बेटी और दामाद उसके ताये के पोते हरप्रीत सिंह की शादी में आए थे, जो शादी के बाद अपने घर वापिस चले गए। शाम को उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसके पति लखवीर सिंह ने उसकी मारपीट की है और कहता है कि शादी में उसे सोने की अंगूठी क्यों नहीं दी। इस पर वह अपनी भाभी सुखदेव कौर, ताया के बेटे निर्मल सिंह को अपने साथ लेकर बेटी के ससुराल गया। जहां लखवीर सिंह और उसके पिता गुरदेव सिंह के साथ उसकी तकरार हो गई। उन्होंने बेटी से मारपीट करने का कारण पूछा तो उन्होंने बेटी परमजीत और उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस कारण उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच अधिकारी सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने बताया कि डॉक्टर द्वारा एक्स-रे रिपोर्ट भेजने के बाद कथित आकोरियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!