Edited By Updated: 15 Jan, 2017 04:37 PM
ईदगाह बस्ती निवासी कुछ महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों ने मामूली मन-मुटाव के चलते पड़ोसियों के घर में घुसकर हमला कर 6 लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अबोहर(रहेजा/ भारद्वाज): ईदगाह बस्ती निवासी कुछ महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों ने मामूली मन-मुटाव के चलते पड़ोसियों के घर में घुसकर हमला कर 6 लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उपचाराधीन निशान सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी ईदगाह बस्ती ने बताया कि उनके रिश्तेदार गुलाब सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, सन्नी पुत्र मोहन लाल, कावल सिंह पुत्र अजैब सिंह, अजय सिंह पुत्र मलूका सिंह व अजय सिंह पुत्र मंगल सिंह उनके घर आए हुए थे कि पुराने मामूली मन-मुटाव के चलते पड़ोसियों की कुछ महिलाओं ने अपने करीब एक दर्जन साथियों को साथ लेकर रात्रि करीब 11 बजे उनके घर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह सभी बुरी तरह घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।