Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 10:46 AM
महानगर में सरगर्म ए.टी.एम. माफिया की ठगी का शिकार हुए लोगों में एक और नाम जुड़ गया है। पुलिस व आम जनता के लिए सरदर्द बन चुके इस माफिया ने इस बार ए.टी.एम. का क्लोन तैयार करके हजारों रुपए की नकदी विद्ड्रॉल करवाकर पुलिस को चुनौती दी है।
लुधियाना(पंकज): महानगर में सरगर्म ए.टी.एम. माफिया की ठगी का शिकार हुए लोगों में एक और नाम जुड़ गया है। पुलिस व आम जनता के लिए सरदर्द बन चुके इस माफिया ने इस बार ए.टी.एम. का क्लोन तैयार करके हजारों रुपए की नकदी विद्ड्रॉल करवाकर पुलिस को चुनौती दी है।
चंडीगढ़ रोड निवासी मनिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नौसरबाजों ने उसके ए.टी.एम. का क्लोन तैयार करके उसके खाते से 99,500 रुपए की रकम विद्ड्रॉल कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।