1 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sonia Goswami,Updated: 12 Apr, 2018 08:18 AM

arrested woman smuggler with 1 kg of ganja

थाना-8 की पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जालंधर  (मृदुल): थाना-8 की पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मूलत: राजस्थान की रहने वाली आशू पुत्री राकेश कुमार हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी है जिसे पुलिस ने परशुराम नगर चौक से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


एस.एच.ओ. नवदीप सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर प्रभजोत कौर और भगवंत भुल्लर ने ज्वाइंट ऑप्रेशन के तहत परशुराम नगर चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी, जहां उक्त आरोपी महिला तस्कर पैदल आ रही थी। उसने हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। शक होने पर जब उस महिला को रोकने की कोशिश की तो वह पीछे मुडऩे लगी। पुलिस पार्टी ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके झोले से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात सामने आई कि वह काफी देर से जालंधर में रह रही है। वह गांजा राजस्थान से लाकर जालंधर में बेचती है और इंदिरा कॉलोनी की एक तस्कर के मार्फत ही वह परचून में गांजा बड़े स्तर पर बेचती है। एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!