अपहरण के केस में जमानत पर छूटकर आया युवक नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 11:26 AM

arrested

अपहरण के केस में जमानत पर छूटकर आए युवक को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने 25 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

जालंधर (प्रीत): अपहरण के केस में जमानत पर छूटकर आए युवक को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने 25 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। करीब 2 सप्ताह पहले ही आरोपी रूपिन्द्र उर्फ रिम्पी पुत्र अजीत सिंह पधियाणा जमानत पर जेल से छूटकर आया था। 

एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बलकार सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल व ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आदमपुर के गांव देअन्तपुर मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार रूपिन्द्र सिंह उर्फ रिम्पी पुत्र अजीत सिंह वासी पधियाणा, आदमपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मौके पर 25 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। एस.पी. बलकार सिंह ने बताया कि रिम्पी करीब 2 सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। आरोपी रिम्पी ने साल 2010 में अपने साथियों के साथ मिलकर गगनदीप सिंह वासी आदमपुर को अगवा कर लिया और फिरौती मांगी। 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और अदालत ने 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। करीब 7 साल सजा काटने के पश्चात पिछले दिनों रिम्पी की अदालत से जमानत पर हुई। जेल से छूटकर रिम्पी हैरोइन की तस्करी करने लगा था। पुलिस के मुताबिक रिम्पी का तस्करी का नैटवर्क जेल में ही बना। इस संबंधी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!