Edited By Updated: 16 Jan, 2017 08:58 AM
शनिवार रात को एक बार फिर से सेना द्वारा भूरमंडी के सामने लगते सेना बैरियर से लोगों की एंट्री रात के समय बंद कर दी गई। वहां
जालंधर छावनी (कमलेश): शनिवार रात को एक बार फिर से सेना द्वारा भूरमंडी के सामने लगते सेना बैरियर से लोगों की एंट्री रात के समय बंद कर दी गई। वहां सेना द्वारा नोटिस लगा दिया गया कि रात को 11.30 से सुबह 5 बजे तक लोगों की एंट्री वहां से बंद रहेगी। स्वाभिमान संस्था के प्रधान सन्नी चौहान ने कहा कि अगर आर्मी प्रशासन इस नोटिस को वापस नहीं लेता तो सेना की इस धक्केशाही के खिलाफ उनकी संस्था मोर्चा खोलेगी। उन्होंने कहा कि अगर रात को कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो बंद बैरियर के कारण समस्या आ सकती है। उन्होंने बताया कि कैंटोनमैंट एक्ट 2006 की सैक्शन 257 और 258 के तहत बिना कैंटबोर्ड की अनुमति के सड़के बंद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि स्वाभिमान संस्था ने 26 जनवरी 2014 को भी बैरियर बंद होने के खिलाफ आर्मी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला था और उस दौरान हजारों लोगों ने संस्था के साथ मिलकर आर्मी द्वारा बैरियर बंद करने का विरोध किया था।