Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 06:50 PM
गुंडागर्दी की यह तस्वीरें तरनतारन शहर की है। तरनतारन के गुरू तेग बहादुर नगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। ....
तरनतारन: गुंडागर्दी की यह तस्वीरें तरनतारन शहर की है। तरनतारन के गुरू तेग बहादुर नगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया।
वीडियो में यह लोग घर पर हथियारों से हमला करते हुए कैद हुए हैं। इन लोगों के हाथों में तेजधार किरपानें, दातर और पिस्तौल दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों ने 8 से अधिक हवाई फायर किए। इस दौरान घर के अंदर से हमलावरों पर भी कुछ फेंका गया जिस कारण एक हमलावर बेहोश होकर गिर गया। पीड़ित परिवार ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। उनका कहना है कि यह लोग उनको काफी समय से परेशान कर रहे हैं।