लेबनान गए तरनतारन के नौजवान की गोलियां मारकर हत्या, 2 घायल

Edited By Mohit,Updated: 26 Mar, 2019 11:37 PM

amritsar hindi news

रोजी-रोटी के लिए लेबनान गए जिला तरनतारन के गांव बलेर के एक नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली चलने से 2 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इस खबर से गांव में शोक की लहर है। हालांकि जिला प्रशासन को इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है।

तरनतारन (रमन): रोजी-रोटी के लिए लेबनान गए जिला तरनतारन के गांव बलेर के एक नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली चलने से 2 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इस खबर से गांव में शोक की लहर है। हालांकि जिला प्रशासन को इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। 

गांव बलेर के पूर्व सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव का निवासी गुरलवजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह करीब 6 महीने पहले लेबनान देश में किसी कंपनी के माध्यम से गया था। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की देर रात गुरलवजीत सिंह और उसके कुछ दोस्त अपने घर में पार्टी करते हुए नाच रहे थे, क्योंकि उनका एक साथी दोस्त पंजाब जा रहा था। इस खुशी में देर रात से पार्टी चलती देख अवैध रहते एक व्यक्ति ने उनको ऐसा करने से रोका। 

सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि उनको सूत्रों से पता चला है कि इस जश्न के दौरान दोनों गुटों में कोई कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुट अपने-अपने घर में सो गए। सुबह के समय पड़ोस में रहता व्यक्ति आया और उसने अपनी बंदूक से इन पंजाबियों जिनकी संख्या करीब 6-7 बताई जाती है पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलाए जाने से गुरलवजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 अन्यों के जख्मी होने का समाचार है। 

वहीं इसकी प्रशासन द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जा रही। इस खबर को सुन पूरा गांव शोक में डूब गया है। पूर्व सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि गुरलवजीत सिंह के 2 छोटे भाई और 1 बहन है। मृतक नौजवान अपने परिवार को और बढिय़ा सहूलियतें देने की आस में लेबनान गया था, जहां वह पैकिंग करने वाली एक फैक्टरी में कार्यरत था।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!