दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे पत्नी-बेटी

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2022 02:57 PM

accident mother son died

पटियाला रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे में एक मां-बेटे की दर्दनाक मौत

संगरूर:  पटियाला रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे में एक मां-बेटे की दर्दनाक मौत जबकि परिवार के 2 और मैंबर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  करवाया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी महिला चौक के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर ने बताया कि गांव गुरने कलां (लहरा) का गुरविन्दर सिंह अपने परिवार के साथ कार पर सवार होकर भवानीगढ़ के पास के गांव कल्लर कोट में माथा टेकने गया हुआ था। जब वह वापिस आ रहे थे तो महिला चौक -पटियाला सड़क नज़दीक गाड़ी चालाक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक पेड़ के साथ टकरा गई। 

हादसा इतना भयानक  था कि  कार चालक गुरविन्दर सिंह (23) पुत्र लाल सिंह और उसकी माता करमजीत कौर (65) पत्नी लाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में मृतक गुरविन्दर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर (24) और उसकी 1 साल की बेटी खुशप्रीत कौर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं इस संबंधित अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर पुलिस की तरफ से कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!