Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2023 10:16 AM
उक्त हादसे की एक सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है
मोगा(कशीश): यहां के कच्चा दोसांझ रोड पर गत रात 2 तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उक्त हादसे की एक सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है जिसमे मोटरसाइकिल ई-रिक्शा में जाकर टकराया।
इसके बाद बाद साथ ही जा रही कार के साथ भी ई-रिक्शा की टकर हो गई। उधर, मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की रात को 6 मरीज आए थे जिसमे एक की हालत काफी गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया और बाकी 5 मरीज को CT scan के लिए भेज दिया गया है।