Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 12:50 PM
बीती देर शाम एस.वाई.एल. नहर के पास टिप्पर निकालने गए हैल्पर की मिट्टी का तोदा गिरने से मौत हो गई।
राजपुरा (निर्दोष) : बीती देर शाम एस.वाई.एल. नहर के पास टिप्पर निकालने गए हैल्पर की मिट्टी का तोदा गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एस.वाई.एल. नहर पर रेलवे लाइनों के नजदीक मिट्टी डालने का काम चल रहा है। यहां पर बीती देर शाम मौसम खराब होने के चलते चालक सोनू अपने हैल्पर ऊना निवासी शाम लाल (22) की मदद से टिप्पर निकालने के इरादे से गया था, लेकिन जैसे ही शाम दूसरी तरफ से टिप्पर पर सवार होने लगा, अचानक मिट्टी का तोदा गिरने से वह नीचे दब गया, जिसको बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शंभू पुलिस ने चालक के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी।