बस-टिप्पर भिड़ंत, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 02:33 PM

accident

गांव गिल्लांवाली के निकट बस-टिप्पर टक्कर में डेढ़ दर्जन यात्रियों के घायल होने का मामला सामने आया है।

 बटाला (बेरी): गांव गिल्लांवाली के निकट बस-टिप्पर टक्कर में डेढ़ दर्जन यात्रियों के घायल होने का मामला सामने आया है।
    

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट कम्पनी की मिनी बस जिसे ड्राइवर नरेन्द्रपाल सिंह चला रहा था, यात्रियों को छोटे घुम्मन से बटाला लेकर आ रही थी। जब यह गांव मल्लूद्वारा के निकट पहुंची तो आगे जा रहा टिप्पर  जिसे बग्गा सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी दशमेश नगर अमृतसर चल रहा था, में पीछे से टक्कर हो गई। 

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण  टिप्पर  सड़क पर रुक गया जिससे जाम लग गया। इसी दौरान उक्त मिनी बस गहरी धुंध के चलते उक्त टिप्पर के साथ  पीछे से टकरा गई जिसके फलस्वरूप बस में बैठे यात्रियों में से डेढ़ दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। यह भी पता चला है कि घायलों में स्कूली छात्र भी शामिल हैं। 
    

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दयालगढ़ के इंचार्ज ए.एस.आई पंजाब सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है जबकि घायलों को हाइवे पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी के सहयोग से उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान गुरप्रीत कौर पुत्री लखविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी घुम्मन खुरद, कोमलप्रीत कौर पुत्री खजाल सिंह निवासी ढींडसा, सुखबीर कौर पुत्री हरदीप सिंह निवासी ढींडसा, कंवलजीत पुत्री जसविन्द्र सिंह व सिमरनजीत कौर पुत्री नरिन्द्र सिंह निवासीयान निक्का घुम्मन, लवप्रीत कौर पुत्री कुलविन्द्र सिंह निवासी वड़ैच,  मनप्रीत कौर पुत्री कश्मीर सिंह निवासीयान निक्का घुम्मन, कमलजीत पत्नी हरपिन्द्र सिंह निवासी बुल्लोवाल, गुरमुख सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी घुम्मन खुरद, हरप्रीत कौर पुत्री हरदीप सिंह निवासी ढींडसा, सिमरजीत कौर पुत्री जसबीर सिंह निवासी चक्क भंगवां के नाम उल्लेखनीय है। जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!