तरनतारन में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित बेटी की मौत

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2020 05:47 PM

accident

नेशनल हाईवे पर पट्टी मोड़ नज़दीक हुए भयानक हादसे में पति -पत्नी सहित बेटी की मौत हो गई।

तरनतारन (रमन‌): नेशनल हाईवे पर पट्टी मोड़ नज़दीक हुए भयानक हादसे में पति -पत्नी सहित बेटी की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। मृतक मज़दूर परिवार से संबंधित थे और सुबह काम पर जा रहे थे। इस दौरान अमृतसर -बठिंडा नेशनल हाईवे पर पट्टी मोड़ नज़दीक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस कारण तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह परिवार गांव सरहाली कलां से सबंधित था, जो सुबह रोज़ ईंटों के भट्ठे पर मज़दूरी के लिए जाता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना सरहाली की पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भेज दिया।जांच अधिकारी ए.एस. आई. सुरिन्दर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस नज़दीक लगे सी. सी. टी. वी. कैमरे की फुटेज खंगाल रही है जिससे वाहन चालक की पहचान की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!