Edited By Vatika,Updated: 05 Feb, 2024 02:08 PM
जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिनमें में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फाजिल्का: अपनी शादी की खरीदारी कर गांव लौट रहा एक युवक और उसका एक अन्य साथी हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार जलालाबाद हलके के फिरोजपुर रोड पर गांव अमीर खास के पेट्रोल पंप के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक शादीशुदा था। वह खुद अपने घर घड़ौली के कार्यक्रम के लिए सामान खरीदने जलालाबाद पहुंचा था और अपने साथी के साथ खरीदारी कर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान अमीर खास के पास एक पेट्रोल पंप के सामने कार के साथ उसके मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में दोनों नौजवान घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना अमीर खास के प्रमुख द्वारा बी.एस.एफ. की मदद से घायल नौजवानों को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिनमें में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।