Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 12:31 PM
महाराजा रणजीत सिंह बाग के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखवंत कौर एवं
रूपनगर (विजय): महाराजा रणजीत सिंह बाग के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखवंत कौर एवं उनके पति सतनाम सिंह निवासी ज्ञानी जैल सिंह नगर मकान नंबर 272 महाराजा रणजीत सिंह बाग में गत रात्रि 8 बजे सैर करने के लिए आए थे।
जैसी ही वे सैर करने के बाद बाग से बाहर आए, तभी वाटर लिली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उक्त दम्पति को कुछ दिन बाद ही अपने पुत्र जो कनाडा में रहता है उससे मिलने जाना था। महिला का शव सिविल अस्पताल के शवगृह रखवा दिया गया है और कनाडा से पुत्र के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।