Edited By Vaneet,Updated: 04 Dec, 2018 06:10 PM
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए यूथ विंग के छह जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। ...
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए यूथ विंग के छह जिला प्रधान नियुक्त किए हैं।
यह जानकारी आज यहां पार्टी के यूथ विंग के प्रभारी एवं विधायक मीत हेयर ने दी। नियुक्ति की जारी की गई सूची के अनुसार हरमनदीप सिंह हुन्दल को जिला प्रधान एस.ए.एस नगर (मोहाली), जसबीर सिंह जोशी सोहियां वाला को पटियाला देहाती, अमूल्य सिंह को फरीदकोट, राम कुमार को रूपनगर, वेदा प्रकाश बब्बलू को अमृतसर शहरी और मनदीप सिंह अटवाल को जिला प्रधान नया शहर (एसबीएस नगर) नियुक्त किया गया है। हेयर ने बताया कि नामों की घोषणा यूथ विंग जोन प्रधानों और अन्य अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की चर्चा के बाद घोषित की गई है।