Edited By swetha,Updated: 30 May, 2018 05:44 PM
जेल से फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को धमकी देने वाले कैदी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में गोबिंद सिंह और कुलदीप सिंह को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर...
फरीदकोट: जेल से फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को धमकी देने वाले कैदी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में गोबिंद सिंह और कुलदीप सिंह को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों फरीदकोट की हाई सक्योरिटी जेल में से गैंगस्टर लारेंस बिशनोई के साथी गोबिन्द सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पंजाब के डी.जी.पी. अरोड़ा को धमकियां दी थी।