Edited By Updated: 26 Mar, 2017 09:11 AM
कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से नशीला पाऊडर, लूट के मोबाइल, नशीले इंजैक्शन व अवैध शराब बरामद हुई।
जालंधर (प्रीत): कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से नशीला पाऊडर, लूट के मोबाइल, नशीले इंजैक्शन व अवैध शराब बरामद हुई। डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर अंग्रेज सिंह ने ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह, ए.सी.पी. जसबीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उपेन्द्र मुखिया पुत्र जोगिन्द्र मुखिया वासी हरदीप नगर, राजू अब्दुल उर्फ राजू पुत्र रियाजुद्दीन वासी नजदीक रोशन सिंह का भट्ठा, किशनपुरा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पुलिस ने 210 ग्राम नशीला पाऊडर तथा विभिन्न स्थानों से लूटे गए 12 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस की दूसरी टीम ने राहुल सेठ पुत्र मोहन लाल वासी न्यू बलदेव नगर, किशनपुरा, रिशव शर्मा पुत्र जतिन्द्र कुमार वासी शिव नगर सोढल रोड को गिरफ्तार करके 13 नशीले इंजैक्शन बरामद किए। एक पुलिस टीम ने मुनीष कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र महिन्द्र पाल वासी उजाला नगर, बस्ती शेख को गिरफ्तार कर 4 पेटी अवैध शराब बरामद की। सभी अपराधियों पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं।