Edited By Updated: 28 Apr, 2017 02:33 PM
कस्बा फतेहगढ़ चूडिय़ां के निकटवर्ती गांव ठठा में आग लगने से 5 किल्ले गेंहूं जलकर राख होने का मामला सामने आया है।
बटाला/फतेहगढ़ चूडिय़ां (बेरी, अश्विनी): कस्बा फतेहगढ़ चूडिय़ां के निकटवर्ती गांव ठठा में आग लगने से 5 किल्ले गेंहूं जलकर राख होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव ठठा के किसान हरभेज सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने 5 किल्ले जमीन में गेंहूं की फसल की बिजाई की हुई थी। आज अचानक गेहूं को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
उन्होंने दमकल विभाग बटाला के कर्मचारियों को सूचना भी दी। जब तक दमकल विभाग कर्मचारियों पहुंचे तब तक 5 किल्ले गेंहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान हरभेज सिंह ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि उसकी 5 एकड़ जली फसल का मुआवजा दिया जाए।