सड़क हादसों में महिला सहित 4 जख्मी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 10:39 AM

4 inured in road accident

कपूरथला व आसपास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुभाष पुत्र चरन दास निवासी गांव भोगपुर जालंधर ने बताया कि वह अपनी बहन जसबीर कौर पत्नी जसपाल सिंह निवासी भोगपुर के साथ मोटरसाइकिल द्वारा गांव नडाला से भोगपुर की ओर जा रहा था कि जब वह गांव नडाली के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक तेज रफ्तार छोटे हाथी ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह व उसकी बहन गिरकर घायल हो गए।

इसी तरह कपूरथला के सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे अमरीक सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी गांव कोठे चेत सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे गुरविन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह के साथ मोटरसाइकिल द्वारा अपने गांव जा रहा था कि रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गिरकर घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!