Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Apr, 2018 07:22 PM
थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 4.45 लाख रुपए की ठगी मारने पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें ...
तरनतारन(रमन): थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 4.45 लाख रुपए की ठगी मारने पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस को दी शिकायत में सविन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी कल्ला तहसील खडूर साहिब जिला तरनतारन ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी डालेके और राज कौर पत्नी मक्खण सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कल्ला ने उसके बेटे को साल 2015 में फौज में भर्ती करवाने बदले 4.45 लाख रुपए लिए थे। उक्त व्यक्तियों ने न तो उसके लड़के को भर्ती करवाया और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। इस संबंधी ए.एस.आई. मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।