Edited By Urmila,Updated: 23 Jan, 2024 03:11 PM
यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. अयूब मसीह ने बताया की शिकायतकर्ता मुद्दई घनौरा पुत्र मदन वासी सोकड़ नहर फिरोजपुर ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखती शिकायत और बयानों में बताया।
फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर के सोकड नहर (गोल बाग ) की 12 ,14 और 15 वर्ष की 3 लड़कीयां भेदभरी हालत में लापता हैं जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा लड़की मुस्कान के पिता के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. अयूब मसीह ने बताया की शिकायतकर्ता मुद्दई घनौरा पुत्र मदन वासी सोकड़ नहर फिरोजपुर ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखती शिकायत और बयानों में बताया है कि उसकी 6 लड़कीयां और दो लड़के हैं जो कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते हैं और 20 जनवरी 2024 को रोजाना की तरह उसकी 14 वर्ष की बेटी मुस्कान और उसके पड़ोसी मनोज कुमार की 15 वर्ष की बेटी कुमकुम और उसके साथ रहते पड़ोसी अरुण मुखिया की 12 वर्ष की बेटी पूनम घर से कबाड़ इकट्ठा करने के लिए गई थी ,मगर आज तक वह वापस नहीं लौटीं और उनकी तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा लापता हुई लड़कियों को बरामद करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here