Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Aug, 2022 12:15 PM

अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पी.आर.टी.सी. पनबस कांट्रेक्ट वर्करों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू करते हुए बसों का चक्का जाम कर दिया है
लुधियाना (सुरिन्द्र सन्नी): अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पी.आर.टी.सी. पनबस कांट्रेक्ट वर्करों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू करते हुए बसों का चक्का जाम कर दिया है। यूनियन द्वारा राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की जा रही है।
यूनियन नेताओं के अनुसार 3 दिन तक बसें नहीं चलाई जाएंगी। इसके साथ ही 15 अगस्त को लुधियाना में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने आ रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध काले कपड़े पहन और काली झंडियां दिखाकर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से सवाल किया जाएगा कि इस गुलामी से कैसे निकला जाए।
बता दें कि कॉन्ट्रेक्ट वर्कर उन्हें पक्का करने व कई अन्य मांगों को लेकर समय-समय पर हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि यूनियन नेताओं की ट्रांसपोर्ट मंत्री व ट्रांसपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाने के कारण यूनियन 3 दिन की हड़ताल पर चली गई है।
हड़ताल के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेषकर महिलाएं जो सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा का लाभ उठा रही थी उन्हें प्राइवेट बसों में किराया अदा करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here