Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 08:22 AM
सांप के काटने से एक खेत मजदूर की मृत्यु हो गई।
बटाला (मठारू): सांप के काटने से एक खेत मजदूर की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार राहुल (26) गांव मूल्लियांवाल किसान मलविंद्र सिंह के खेतों में धान की फसल को पानी लगा रहा था कि उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया।
घायल को पारिवारिक सदस्यों ने पहले कलानौर अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे गुरदासपुर अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन राहुल की मृत्यु हो गई।