Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 09:25 AM
3 महीने में 30 वारदातें करने वाले 2 लुटेरों को सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जालंधर(प्रीत): 3 महीने में 30 वारदातें करने वाले 2 लुटेरों को सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य फरार बताया गया है।
ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन मनदीप सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर अजय सिंह व ए.एस.आई. मोहन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बल्र्टन पार्क एरिया मेें 2 लुटेरों इन्द्रजीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र बलजीत सिंह वासी गीता कालोनी, सन्नी गिल पुत्र मनिन्द्र गिल वासी ईश्वर नगर जालंधर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के एक अन्य सदस्य की पहचान ब्रजेश सरीन पुत्र बंकू वासी बस्ती शेख के रूप में हुई है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इंस्पैक्टर अजय सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।
पता चला है कि वे लूटपाट के केस से ही करीब 3 माह पहले जमानत पर छूट कर आए थे। इंस्पैक्टर अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं तथा नशा पूरा करने के लिए लगातार लूटपाट की वारदातें करते हैं।
हुण नहीं करवाणी इहनां दी जमानत, भेज दियो जेल
मंगा व सन्नी गिल दोनों लुटेरे समृद्ध परिवार से संबंध रखते हैं। मंगा का पिता बलजीत सिंह दुबई में है तथा सन्नी के परिजनों का शहर में ही रैडीमेड गार्मैंट्स का शोरूम है। अच्छे परिवारों से होने के बावजूद वे गलत संगत में पड़ कर नशे करने लगे और फिर नशा पूरा करने के लिए लूट की वारदातें करने लगे। पुलिस रिकार्ड में दोनों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
पता चला है कि अब जब दोनों के दोबारा पकड़े जाने पर इनके परिजनों को सी.आई.ए. स्टाफ बुलाया गया तो परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को भी साफ कह दिया कि ‘अस्सी हुण इहनां दी जमानत नहीं करवाणी, सुधरदे ही नहीं। भेज दियो इहनां नूं जेल।’ इतना कहकर दोनों के परिजन मायूस होकर वहां से घर लौट गए।