CIA स्टाफ को मिली बड़ी सफलता, सुक्खा दुन्नेके गैंग के 2 Gangster गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2022 04:49 PM

2 gangster arrested

सी.आई.ए. स्टाफ ने गांव जंडोके से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): सी.आई.ए. स्टाफ ने गांव जंडोके से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से एक 315 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।  गिरफ्तार किए गए दोनों गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके गैंग के साथ संबंधित रखते हैं।

आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव डोहक तथा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव रुपाणा के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों गैंगस्टर सुक्खा दुनेके गैंग से संबंध रखते हैं। यह लोग मोबाइल से वाट्सएप काल करके लोगों को डरा धमकाकर फिरौतियां वसूल करते हैं। इनके पास विदेशी नंबर भी चलते हैं। सीआइए स्टाफ ने आरोपियों को काबू करने के बाद उनके खिलाफ थाना बरीवाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के खिलाफ पहले भी थाना बरीवाला में मुकदमा दर्ज है और वह इस केस में भगोड़ा चल रहा था। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!