Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 08:49 AM
थाना सदर की पुलिस ने छापामारी के दौरान अवैध ढंग से सिलैंडर से गैस निकाल कर छोटे सिलैंडर में भर कर लोगों को महंगे दाम पर बेचने के मामले में जसपाल ........
अमृतसर (संजीव) : थाना सदर की पुलिस ने छापामारी के दौरान अवैध ढंग से सिलैंडर से गैस निकाल कर छोटे सिलैंडर में भर कर लोगों को महंगे दाम पर बेचने के मामले में जसपाल सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड व सुनील कुमार निवासी दयानंद नगर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 एल.पी.जी. सिलैंडर व 6 नोजल बरामद कीं। आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।