Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 09:37 AM
डेरा सिरसा के प्रमुख के खिलाफ सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा लगाए गए कफ्र्यू के बाद आदेशों की उल्लंघना करते हुए बाहर घूमने-फिरने के आरोप में...........
फिरोजपुर (कुमार): डेरा सिरसा के प्रमुख के खिलाफ सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा लगाए गए कफ्र्यू के बाद आदेशों की उल्लंघना करते हुए बाहर घूमने-फिरने के आरोप में थाना फिरोजपुर शहर, छावनी, मल्लांवाला की पुलिस ने 188 आई.पी.सी. के तहत 30 लोगों के खिलाफ मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं जिनमें से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह चौक फिरोजपुर शहर के पास पुलिस ने अमृत, राज कुमार, जोगिंद्र लाल और गुरविंद्र सिंह को घूमते हुए गिरफ्तार किया है।
दूसरी ओर थाना फिरोजपुर छावनी के ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया कि बिजली घर फिरोजपुर छावनी के नजदीक पुलिस ने रवि कुमार, नरेश कुमार, चंचल, गुरविंद्र सिंह और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना मल्लांवाला की पुलिस ने सोनू, निरवैर सिंह, गुलशन और मनजीत कुमार के खिलाफ 188 आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
उधर थाना मल्लांवाला के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान घूमने-फिरने के आरोपों के तहत थाना मल्लांवाला की पुलिस ने बलदेव सिंह और सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना लक्खो के बहराम के ए.एस.आई. हरमीत चंद, सब-इंस्पैक्टर अशोक कुमार और एच.सी. मिलक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुबेग सिंह और बलविंद्र सिंह उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है, जबकि कफ्र्यू के दौरान बाहर घूमने-फिरने के आरोप में पुलिस ने राजबीर सिंह और मोहन सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
थाना अमीर खास के एच.सी. संजीव कुमार ने बताया कि ऊंची आवाज में भड़काऊ बातें करने के आरोप में पुलिस ने बलवीर सिंह और बचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर थाना मक्खू के ए.एस.आई. बलराज सिंह ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान मोटरसाइकिल पर 3-3 घूमते व्यक्तियों बलजिंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, कुलजीत सिंह और निशान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सदर जीरा के ए.एस.आई. दविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कफ्र्यू के दौरान बाहर घूमने-फिरने के आरोप में निर्मल सिंह, धनवंत सिंह और गरकौर सिंह को काबू करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।