Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 05:05 PM
लुधियाना की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी अाग अाज भी सुलग रही है। राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों मुताबिक गिरी इमारत के कई हिस्सों में कैमीकल पड़ा होने के कारण अाग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आग लगने कारण धुआं होने के कारण काम रोकना पड़ रहा है।
लुधियाना (हितेश) : लुधियाना की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी अाग अाज भी सुलग रही है। राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों मुताबिक गिरी इमारत के कई हिस्सों में कैमीकल पड़ा होने के कारण अाग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आग लगने कारण धुआं होने के कारण काम रोकना पड़ रहा है।
जानकारी मुताबिक इस हादसे दौरान अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जली- कटीं लाशें निकलने दौरान लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
वहीं भीषण अग्निकांड के बाद अाज सी.एम.अमरेद्र सिंह के अादेशानुसार डिवीजनल
कमिश्नर जायजा लेने पहुंचे।
गौरतलब है कि लुधियाना के चीमा चौक के निकट मुश्ताक गंज में सोमवार को विस्फोट के बाद आग लगने से कारखाने की बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद जांच के अादेश दिए थे। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की।