Edited By Updated: 29 Mar, 2017 11:12 AM
शहर में हुए मारपीट के विभिन्न मामलों में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
फगवाड़ा (जलोटा): शहर में हुए मारपीट के विभिन्न मामलों में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों पिंकी, मधु, विशाल सिंह पुत्र हरविन्द्र सिंह,पुष्पा देवी पत्नी हरविन्द्र सिंह चारों वासी मनोहर नगर फगवाड़ा, जसविन्द्र, लवप्रीत, संगीता, मनवीर सिंह व मनु वासी गांव खलवाड़ा व रवि वासी गांव अकालगढ़ को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में लाया गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।