Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 12:27 PM
माहिलपुर के निकटवर्ती गांव बड्डोआण में एक 62 वर्षीय व्यक्ति प्यारा राम पुत्र तुलसी राम की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
होशियारपुर (अश्विनी): माहिलपुर के निकटवर्ती गांव बड्डोआण में एक 62 वर्षीय व्यक्ति प्यारा राम पुत्र तुलसी राम की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक के लड़के हरजिन्द्र कुमार निवासी जीवनपुर जट्टां ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि उसका पिता 3 सितम्बर की रात्रि को नीला सैला गांव से लकड़ी काट कर वापस अपने गांव जा रहा था तो बड्डोआण के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता के साथ टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कार माहिलपुर से सैला की तरफ जा रही थी।
घायल प्यारा राम को चमन लाल पुत्र वतना राम ने एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रैफर किया गया था। बाद में मैंने उसे एक निजी अस्पताल मेें ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्यारा राम को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध धारा 304ए, 279 व 427 के अधीन केस दर्ज कर लिया है।