Edited By Updated: 03 Nov, 2016 12:27 PM
गांव उमरीयाणा के पास सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर कंडक्टर बलविंद्र सिंह निवासी फाजिलका की मौत हो गई। इस संबंधी कोट ईसे खां पुलिस द्वारा हरबंस सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी फाजिल्का की शिकायत पर बस चालक सतनाम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी जीरा...
मोगा (आजाद) : गांव उमरीयाणा के पास सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर कंडक्टर बलविंद्र सिंह निवासी फाजिलका की मौत हो गई। इस संबंधी कोट ईसे खां पुलिस द्वारा हरबंस सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी फाजिल्का की शिकायत पर बस चालक सतनाम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हरबंस सिंह ने बताया कि वह कंडक्टर बलविंद्र सिंह के साथ फाजिल्का से टमाटर लिफटिंग कर सब्जी मंडी मोगा आ रहा था। वह जब बस अड्डा गांव उमरीयाणा के पास पहुंचे तो कोहरे के कारण उसने बलविंद्र सिंह को कैंटर का शीशा साफ करने के लिए कहा। वह शीशा साफ कर रहा था तो पीछे पंजाब रोडवेज मोगा की बस उनके कैंटर में आ टकराई। इससे उनका कैंटर खेत में उतर गया। बलविंद्र सिंह की कैंटर के नीचे आने के कारण मौत हो गई। गा।