Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2019 12:36 PM
लोकसभा चुनाव में बेशक देश के मतदाताओं ने एन.डी.ए. पर भारी विश्वास जताया है लेकिन पंजाब के 1,53,913 मतदाताओं ने इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार पर विश्चास न जताते हुए ‘नोटा’ का प्रयोग किया।
चंडीगढ़(शर्मा): लोकसभा चुनाव में बेशक देश के मतदाताओं ने एन.डी.ए. पर भारी विश्वास जताया है लेकिन पंजाब के 1,53,913 मतदाताओं ने इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार पर विश्चास न जताते हुए ‘नोटा’ का प्रयोग किया।
वर्ष 2014 के पिछले चुनाव में राज्य के 58754 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार पर विश्वास न जताते हुए ‘नोटा’ का बटन दबाया था। फरीदकोट संसदीय क्षेत्र में इस बार सर्वाधिक 19053 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। हालांकि पिछले चुनाव में फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के सर्वाधिक 7685 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था लेकिन इस बार इस क्षेत्र के 14891 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार पर विश्चास नहीं जताया। पिछले चुनाव में अमृतसर संसदीय क्षेत्र में जहां 2533 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था, वहीं इस बार इस क्षेत्र में 8713 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार पर विश्वास नहीं जताया।
संसदीय क्षेत्र के अनुसार नोटा पर पड़े वोट
संसदीय क्षेत्र
|
नोटा |
अमृतसर |
8713 |
आनंदपुर साहिब |
17135 |
बठिंडा |
13323 |
फरीदकोट |
19053 |
फतेहगढ़ साहिब |
12976 |
फिरोजपुर |
14891 |
गुरदासपुर |
9474 |
होशियारपुर |
12868 |
जालंधर |
12324 |
खडूर साहिब |
5082 |
लुधियाना |
10538 |
पटियाला |
11110 |
संगरूर |
6426 |