अमित शाह ने पंजाब के नेताओं को दिया चुनाव का गुरुमंत्र

Edited By Updated: 14 Jun, 2016 11:54 AM

punjab assembly elections 2017

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पंजाब के नेताओं को चुनावी मंत्र देते हुए विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से जुट होने को कहा है।

चंडीगढ़(भारद्वाज): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पंजाब के नेताओं को चुनावी मंत्र देते हुए विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से जुट होने को कहा है। इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान प्रदेश नेताओं से विचार-विमर्श के दौरान शाह ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव पहले की तरह ही शिअद के साथ एकजुट होकर जोश से लड़ेगी। 
 
पंजाब में तीसरी बार भारी बहुमत के साथ गठबंधन सरकार बनाना उनका लक्ष्य है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सचिव तरुण चुघ, प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश कुमार और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा व अश्विनी शर्मा ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश का पक्ष रखते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शिअद के साथ पूरा तालमेल बैठाया जा रहा है और छोटे-मोटे मतभेदों को दूर करके एकजुट होकर दोनों दल चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।  
 
हर स्तर पर पार्टी कार्य-कर्त्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। यूं तो प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर पूरा जोर लगाया जा रहा है, फिर भी भाजपा की ओर से लड़ी जाने वाली 23 सीटों पर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है।यहां चुनाव व संगठन संबंधी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने ‘पंजाब केसरी’ से बातचीत में कहा कि इलाहाबाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में जोश का नया संचार हुआ है। पंजाब विधानसभा के आगामी चुनाव में वह एक बड़ी जीत हासिल करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!