Edited By Updated: 30 Aug, 2016 09:30 AM
आप के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए खुद अरविंद केजरीवाल या फिर उनकी पत्नी
चंडीगढ़: आप के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए खुद अरविंद केजरीवाल या फिर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। यहां ‘आप’ का सी.एम. बनने का जो भी सपना पालेगा उसे मेरी तरह बलि देने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बना सकते हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़वा सकते हैं। वह मूल रूप से फतेहगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं ‘आप’ ने नवजोत सिंह सिद्धू से भी दूरी बना ली है। आप नेताओं की मानें तो पहले नवजोत सिंह सिद्धू से सारी बातें तय हो गई थीं जिसके चलते ही सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
इस्तीफे के बाद पूरे पंजाब में यह बात आग की तरह फैल गई कि सिद्धू ही पंजाब के सी.एम. पद के उम्मीदवार होंगे? उनके आप में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे थे। सिद्धू की खुद को पंजाब के बतौर मुख्यमंत्री पेश करने वाली बात आप आलाकमान को ठीक नहीं लगी। इसी के बाद उन्होंने सिद्धू के आगे शर्तें रखनी शुरू कर दीं।