Edited By Updated: 21 Nov, 2015 10:39 AM
समाना के अजीत सिंह नगर के निवासी एक ट्राला ट्रक चालक बलविंद्र सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
समाना (अशोक): समाना के अजीत सिंह नगर के निवासी एक ट्राला ट्रक चालक बलविंद्र सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
बलविंद्र सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका भाई समाना से ट्राला लोड कर उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर गया था। ट्रक से माल उतारने के बाद वह बुलंद शहर से वापस समाना आ रहा था तो शहर से कुछ दूरी पर निकलने के बाद सड़क पर जानवर आने से वह ट्रक से अपना संतुलन गंवा बैठा और ट्रक पेड़ से टकरा गया।
इस हादसे में बलविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे समाना लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।