Edited By Mohit,Updated: 13 Dec, 2018 11:18 PM
चहल फार्म गांव धबलान के बाहर 4 वर्षीय बच्ची की करंट लगने के साथ मौत हो गई। लड़की का नाम अमनदीप कौर था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता गुरमीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव धबलान की शिकायत पर गोरा लाल निवासी नाभा के खिलाफ 279 और 304 आई.पी.सी. के...
पटियाला (बलजिन्द्र): चहल फार्म गांव धबलान के बाहर 4 वर्षीय बच्ची की करंट लगने के साथ मौत हो गई। लड़की का नाम अमनदीप कौर था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता गुरमीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव धबलान की शिकायत पर गोरा लाल निवासी नाभा के खिलाफ 279 और 304 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने परिवार समेत चहल फार्म गांव धबलान में रहता है। उसकी लड़की अमनदीप कौर (4) खेलती-खेलती घर से बाहर चली गई। साथ लगते गोरा लाल के पोल्ट्रीफार्म की बिजली की तार टूटी हुई थी, उसकी लड़की को तार के साथ करंट लग गया, जिसमें उस की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।