पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने 4 भगौड़ों को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 11:07 AM

police arrest fugitive

पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्म चंद के नेतृत्व में 4 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पहले केस में हरप्रीत कौर निवासी हाजी माजरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना त्रिपड़ी पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत...

पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्म चंद के नेतृत्व में 4 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पहले केस में हरप्रीत कौर निवासी हाजी माजरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना त्रिपड़ी पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है। हरप्रीत कौर को माननीय अदालत ने 28 अक्तूबर 2015 को पी.ओ. करार दिया था। 


दूसरे केस में हरविंद्र सिंह निवासी न्यू बिशन नगर पटियाला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना त्रिपड़ी में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है। हरविंदर सिंह को माननीय अदालत ने 6 दिसंबर 2017 को पी.ओ. करार दिया था। तीसरे केस में अवतार सिंह निवासी शास्त्रों स्ट्रीट तोपखाना रोड पटियाला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है।

अवतार सिंह को माननीय अदालत ने 6 जनवरी 2018 को पी.ओ. करार दिया था। चौथे केस में गुरमीत सिंह निवासी बाजार चौक सनौर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है। गुरमीत सिंह को माननीय अदालत ने 18 अक्तूबर 2014 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने में ए.एस.आई. कर्म चंद के अलावा हवलदार जसपाल सिंह, दलजीत सिंह और बलविंद्र सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!