Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 12:23 PM
थाना अनाज मंडी की पुलिस ने एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय के नेतृत्व में दड़े-सट्टे के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर नजदीक त्रिवेणी साहिब गुरुद्वारा पटियाला है।
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना अनाज मंडी की पुलिस ने एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय के नेतृत्व में दड़े-सट्टे के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर नजदीक त्रिवेणी साहिब गुरुद्वारा पटियाला है।
पुलिस के अनुसार हवलदार सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी समेत किनारा रोड फैक्टरी एरिया में मौजूद थे, जहां सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति भारत नगर के पास सट्टा लगा रहा है। उसे गिरफ्तार कर 1620 रुपए बरामद किए गए। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।