Edited By swetha,Updated: 30 Apr, 2018 05:33 PM
पुलिस ने महिला का पीछा करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
राजपुरा (निर्दोष):पुलिस ने महिला का पीछा करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सदर पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में गांव कोटला वासी ने बताया कि बीते दिन वह अपनी बेटी के साथ गांव नलास में धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गई थी। इस दौरान कथित आरोपियों ने उनका पीछा कर झगड़ा करने के अलावा जान से मारने की धमकियां दीं। इस पर पुलिस ने गांव नलास कलां वासी अशोक गिरी व विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।